Advertisement

Responsive Advertisement

Learn The Hindi Summary Of NCERT Class 10 English Poem 'Dust OF Snow '

 Learn The Hindi Summary Of NCERT Class 10 English Poem 'Dust OF Snow '




Watch the youtube video given below for more information:



Learn The Hindi Summary Of NCERT Class 10 English Poem 'Dust OF Snow '


यह कविता प्रसिद्ध अमेरिकी कवि Robert Frost द्वारा लिखी गई है। इस कविता में कवि यह बताना चाहते हैं कि प्रकृति की छोटी-सी घटना भी मनुष्य के मन और सोच को बदल सकती है।

कवि एक दिन उदास और निराश मन से जंगल से गुजर रहा था। वह अपने दिन को खराब और निरर्थक मान रहा था। तभी एक कौआ एक हेमलॉक (Hemlock) नाम के पेड़ की शाखा पर बैठा था। जब कौआ ने पंख हिलाए तो पेड़ की शाखाओं पर जमी हुई बर्फ की थोड़ी-सी धूल कवि के ऊपर गिर गई। इस घटना को कवि ने “Dust of Snow” कहा है।

बर्फ के वे छोटे-छोटे कण जब कवि के ऊपर गिरे, तो अचानक उसका ध्यान उस ओर गया और उसका मन बदल गया। उसकी उदासी और निराशा दूर हो गई और उसका मूड अच्छा हो गया। वह महसूस करता है कि उसका दिन जो अब तक व्यर्थ जा रहा था, अब पूरी तरह खराब होने से बच गया।

इस कविता के माध्यम से कवि यह संदेश देना चाहते हैं कि प्रकृति की छोटी-छोटी घटनाएँ भी हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं। कभी-कभी बहुत छोटी चीजें भी हमारे मन को प्रसन्न कर देती हैं और हमारे जीवन के बुरे क्षणों को बेहतर बना देती हैं। इसलिए हमें प्रकृति की सुंदरता और छोटी-छोटी बातों की सराहना करनी चाहिए।


Read More 


Post a Comment

0 Comments